
west up bulletin@1:00 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें
नोएडा. एक बार फिर वेस्ट यूपी में मॉब लिंचिंग का दिल दहलाने वाला सामने आया है। मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों की भीड़ ने एक किसान की ट्यूबवेल पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर मार डाला, जबकि उसके दो साथी भीड़ से बचकर भागने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुसरी बड़ी बुलंदशहर से है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे बेटे के साथ खुर्जा के सिद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करके वापस गांव लौट रहे ऑटो सवार परिवार को बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची सहित परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। वहीं तीसरी खबर नोएडा से है। नोएडा के बिग बॉस सीजन 12 इस बार बहुत खास होने जा रहा है। सीजन 12 में जहां बिग बॉस के घर में 6 सेलेब्रिटीज जोड़ी होंगी। वहीं, इस बार 7 कॉमन जोड़ियों को भी चुना गया है। कॉमन जोड़ियों में नोएडा के रहने वाले राेबिन गुर्जर और उनकी दादी का चयन हुआ है।
बड़ी खबर: यूपी में फिर मॉब लिंचिंग, चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला
मुजफ्फरनगर में मॉब लिंचिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों की भीड़ ने एक किसान की ट्यूबवेल पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर मार डाला, जबकि उसके दो साथी भीड़ से बचकर भागने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा का है। जहां ग्रामीणों की भीड़ ने एक युवक पर अपने साथियों के साथ किसान विकास की ट्यूबवेल पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतार दिया है।
पूरी खबर पढ़ने केे लिए यहां क्लिक करें
कांवड़ यात्रा के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण सड़क हादसे में एक युवती की मौत, 5 घायल
खुर्जा में उस वक्त कोहराम मच गया। जब हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए बेटे के साथ खुर्जा के सिद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करके वापस गांव लौट रहे ऑटो सवार परिवार को बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची सहित परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों में से 3 लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने केे लिए यहां क्लिक करें
नोएडा के इस गुर्जर मुंडे की सबसे पहले हुई बिग बॉस में एंट्री, जानिए कौन है वह
नोएडा के बिग बॉस सीजन 12 इस बार बहुत खास होने जा रहा है। सीजन 12 में जहां बिग बॉस के घर में 6 सेलेब्रिटीज जोड़ी होंगी। वहीं, इस बार 7 कॉमन जोड़ियों को भी चुना गया है। कॉमन जोड़ियों में नोएडा के रहने वाले राेबिन गुर्जर और उनकी दादी का चयन किया गया है। रोबिन गुर्जर ने बिग बॉस में चुने जाने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। दरअसल, राेबिन का सेलेक्शन जून के आखिरी हफ्ते में हो गया था। लेकिन सभी राउंड्स क्लीयर करने के बाद अब उन्होंने इसकी घोषणा की है। अब वे सीधे बिग बॉस सीजन 12 के शो में नजर आएंगे। इस खबर के बाद जब हमने उनके फेसबुक पेज पर विजिट की तो उनके कई दिलचस्प फोटो मिले।
पूरी खबर पढ़ने केे लिए यहां क्लिक करें
Published on:
10 Aug 2018 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
