भारतीय पुलिस अधिनियम 1861 के भाग 4 के तहत डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट (डीएम) के पास पुलिस पर कंट्रोल करने के अधिकार भी होते हैं। अब नया सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस पर नियंत्रण का अधिकार आईपीएस का होगा। इससे पुलिस आयुक्त और उपायुक्त को जिला प्रशासन से संबंधित कई अधिकार मिल जाएंगे। डीएम के पास अटकी रहने वालीं अनुमति की कई फाइलों के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई प्रणाली में पुलिस कमिश्नर को शांति व्यवस्था, गुंडा, गैंगस्टर, अनैतिक व्यापार, पशु क्रूरता, विस्फोटक, गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम सहित 15 अधिनियमों में मजिस्ट्रेट की तरह कार्रवाई करने के अधिकार होंगे।