Noida में यह आईपीएस बने पहले पुलिस कमिश्नर, UP कैबिनेट से मिली मंजूरी
Highlitghts
Lucknow और Noida में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर लगी मोहर
Gautam Budh Nagar में पुलिस आयुक्त के दायरे में आएंगे 24 थाने
गौतम बुद्ध नगर में पुलिस कमिश्‍नर समेत 38 पद होंगे
नोएडा। लखनऊ (Lucknow) और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर सोमवार को यूपी कैबिनेट की मोहर लग गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस सिस्टम पर मोहर लगी। इसके साथ ही राज्य में लखनऊ व नोएडा से पुलिस कमिश्नर प्रणाली की शुरुआत हो गई है।
गौतम बुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त के दायरे में 24 थाने आएंगे। यहां पुलिस कमिश्नर समेत 38 पद होंगे। बताया जा रहा है कि गौतम बुद्ध नगर (Noida) में एडीजी रैंक के अधिकारी की पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात किए जांएगे। आलोक सिंह को नोएडा के पहले कमिश्नर की कमान मिली है।