17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी के साथ लूट और हत्या से नाराज व्यापारियों ने सड़क पर लगाया जाम, देेखें वीडियो

भंगेल में लूट के लिए व्यापारी की गोली मारकर हुई हत्या के खिलाफ व्यापारियों ने डीएससी मार्ग को जाम रखा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Feb 2018, 12:19 PM IST

traffic jam

नोएडा। रविवार रात भंगेल में लूट के लिए व्यापारी दिवाकर कंसल (22) की गोली मारकर हुई हत्या के खिलाफ सोमवार सुबह व्यापारियों ने दो घंटे तक डीएससी मार्ग को जाम रखा। इसके साथ ही व्यापारियों ने अपनी दुकाने भी बंद रखीं। वहीं इस दौरान जाम खुलवाने पहुंचे अधिकारियों के सामने व्यापारियों ने हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें : नोएडा: एनकाउंटर का नहीं है खौफ, लूट का विरोध करने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या- देखें वीडियो

बता दें कि भंगेल से गुजरने वाला डीएससी मार्ग नोएडा को फेज दो, औद्योगिक क्षेत्र, सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र, दादरी और ग्रेटर नोएडा से जोड़ता है। इस वजह से इस मार्ग पर पूरे दिन भारी ट्रैफिक रहता है। गुस्साए व्यापारियों ने इस रोड़ पर भंगेल पुलिस चौकी के पास रास्ते पर जाम लगा दिया। इससे सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंस गए। जाम की सूचना मिलते ही सीओ-तृतीय श्वेताभ पांडेय और सिटी मजिस्ट्रेट महेन्द्र कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने वाहन चालकों को जाम से बचाने के लिए भंगेल के सामने डायवर्जन लागू कर दिया।

यह भी पढ़ें : छुट्टी नहीं मिलने से नाराज कांस्टेबल ने डीएसपी को गोलियों से भूना, देखें वीडियो

नोएडा से आने वाले वाहन चालकों को सलारपुर यू-टर्न के पास से एक्सप्रेस-वे की तरफ मोड़ दिया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा से आने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-82 पेट्रोल पंप तिराहे से एक्सप्रेस-वे की और मोड़ दिया गया। डायवर्जन लागू करने के बाद सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराज व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। व्यापारी हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच दिन का समय मांगा लेकिन व्यापारी इससे संतुष्ट नहीं हुए और 24 घंटे में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखते हुए करीब दो घंटे बाद जाम खोला।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर में दोबारा बनेंगी 300 से ज्‍यादा सड़कें

भंगेल व्यापार मंडल के अध्यक्ष और मृतक व्यापारी दिवाकर के जीजा मनोज गोयल ने बताया कि 24 घंटे बाद मंगलवार को व्यापारी आगे मार्केट बंद रखने पर निर्णय लेंगे। व्यापार मंडल के पदाधिकारी संदीप चौहान, बाबू लाल कंसल, पंकज त्यागी व मनोज कंसल ने बताया कि भंगेल में आए दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट हो रही है। पहले भी कई लोगों की हत्या हो चुकी है या जानलेवा हमले हुए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से भंगेल मार्केट के व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस एयरपोर्ट से इन 45 जिलों के यात्री भर सकेंगे उड़ान, 2050 तक 10 करोड़ से ज्‍यादा यात्री पकड़ेंगे फ्लाइट

सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारोपी

बाइक सवार तीन बदमाशों ने नकदी से भरा बैग लूटने का विरोध करने पर दिवाकर पर छह राउंड फायरिग की थी। इसमें से तीन गोलियां दिवाकर को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दिवाकर की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने यथार्थ अस्पताल के बाहर पहुंची पुलिस की पीसीआर-18 वैन का शीशा तोड़ दिया था। उग्र लोगों को देख मौके से पुलिस को भागना पड़ा था। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने फोर्स के साथ मौकेपर पहुंच रविवार देर रात गुस्साई भीड़ को काबू किया था।

बताया जा रहा है कि दिवाकर की हत्या करने के बाद तीनों बदमाश बाइक से भंगेल पुलिस चौकी के सामने से होते हुए भागकर निकल गए। भागते हुए बदमाशों की एक वीडियो मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी रिकॉîडग के अनुसार एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। बाकी दोनों का चेहरा खुला हुआ था। हालांकि रिकॉîडग साफ नहीं है। पुलिस मार्केट में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें : हाेली के त्‍यौहार को देखते हुए इस आईपीएस ने मुसलमानों को समझाई मुहम्‍मद साहब की सहनशीलता

पीसीआर में तोडफोड़ और जाम की भी होगी एफआईआर

हत्या के बाद रविवार रात पीसीआर-18 में की गई तोडफोड़ व पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच और सोमवार सुबह डीएससी मार्ग को जाम करने के मामले में भी पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है। फिलहाल पुलिस व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए प्रदर्शनकारियों केखिलाफ एफआईआर दर्ज करने से बच रही है।