21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका इंपैक्ट : बिल्डर ने लौटाए रेजिडेंट्स के पैसे, मनमाने तरीके से किए थे वसूल

मामले को पत्रिका डॉटकॉम ने प्रमुखता से उठाया था, जिसपर सोसायटी के लोगों ने पत्रिका का आभार व्यक्त किया है।

2 min read
Google source verification
protest

नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू टू के निवासियों के इलेक्ट्रिसिटी मीटिर से पानी और मेंटिनेंस चार्ज के नाम पर वसूले गए पैसे बिल्डर ने वापस कर दिए गए हैं। इस मामले को पत्रिका डॉटकॉम ने प्रमुखता से उठाया था। जिसपर सोसायटी के लोगों ने पत्रिका का आभार व्यक्त किया है। दरअसल, होली के दिन बिल्डर द्वारा सभी रेजिडेंट्स के मीटर से 1000-1000 रुपये काट लिए गए थे। जिसके खिलाफ सभी लोगों ने कई दिनों तक इसका जमकर धरना प्रदर्शन किया था और बिल्डर की शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों से भी की थी। अब बिल्डर ने दबाव में आकर सभी रेजिडेंट्स के पैसे वापस कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : बिल्डर की मनमानियों के खिलाफ रेसिडेंट्स का फूटा गुस्सा, जमकर किया प्रदर्शन

इस बाबत जानकारी देते हुए नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती ने बताया कि बिल्डर ने लगातार हो रहे विरोध और मीडिया में प्रकाशित खबरों के दबाव में आकर मनमाने तरीके से काटे गए पैसे वापस कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि अभी लड़ाई बाकी है और बिल्डर द्वारा कई तरह से की जा रही मनमानी का विरोध भी लगातार करते रहेंगे। वर्तमान में अंतरिक्ष बिल्डर ने सोसायटी में अब तक कोई भी बेसिक एमिनिटीज तैयार करके नहीं दी है और यहां फ्लैटों का निर्माण कार्य अब भी जारी है। फिर भी वह मेंटेनेस चार्ज और पानी के चार्ज के नाम पर पैसे वसूलता है। साथ ही बिल्डर द्वारा इलेक्ट्रिसिटी के फिक्स चार्जे तथा DG सेट के रखरखाव के चार्ज भी अन्य सोसाइटियों की तुलना में ज्यादा लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : होली से पहले जब सुबह खुली लोगों की आंख तो देखा...

सोसायटी के रेसिडेंट शरद शेली ने बताया कि बिल्डर द्वारा होली के दिन मनमाने तरीके से 1000-1000 रुपये काट लिए गए थे। लेकिन लगातार विरोध होने के बाद बिल्डर ने पैसे लौटा दिए हैं। उम्मीद है कि इसी तरह बिल्डर की बाकि मनमानियों पर भी लगाम लग सकेगी ताकि सोसायटी के लोगों को राहत मिल सके।