अंतरिक्ष गोल्फ व्यू टू सोसाइटी में रहने वाले रामजी गुप्ता ने बताया कि अभी सोसाइटी के अंदर निर्माण कार्य चल ही रहै है और अभी तक प्रोजेक्ट को कम्पलीशन सर्टिफिकेट भी नही मिला है। ऐसे में लोगों से मेंटेनेंस शुल्क, पानी का शुल्क इत्यादि वसूल जाना सरासर गलत है। क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्किंग, ग्रीन एरिया तथा अन्य तमाम सुविधाएं अभी बनकर तैयार भी नहीं है। रेसिडेंट्स ने ये भी आरोप लगाया कि जहाँ तक पानी का शुल्क लिए जाने की बात है, उसके लिए भी अलग से मीटर लगाकर पानी का शुल्क लिया जाना चाहिए था। इस तरह इलेक्ट्रिसिटी के प्रीपेड मीटर द्वारा मेंटेनेंस चार्ज या पानी का चार्ज लिया जाना बिल्कुल नाजायज है। बिल्डर द्वारा पहले से ही इलेक्ट्रिसिटी के फिक्स चार्जेज तथा DG सेट के रखरखाव के चार्ज अन्य सोसाइटियों की तुलना में ज्यादा लिया जा रहा है।