जिले में बड़ी संख्या में पांच सितारा होटल है। साथ ही मॉल, पब की भरमार है। यहां लाइसेंसी हथियार रखने वालों की भी कोई कमी नहीं है। ऐसे में नोएडा पुलिस अब सतर्कता बरत रही है। एसएसपी गौतम बुद्ध नगर ने सभी कोतवाली प्रभारियों को निर्देश जारी किए है कि होटल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए। अगर कोई विवाह, शादी व अन्य कार्यक्रम में हथियारों का प्रदर्शन करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उसकी डिटेंल प्रशासन को भेजी जाए, ताकि लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई हो सके। एसएसपी गौतम बुद्ध नगर डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि होटलों में भी सिक्यूरिटी आॅडिट कराया जाएगा।