ग्रेटर नोएडा. दादरी कोतवाली क्षेत्र के कोट गांव के पास बने एनएचएआई के टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों का दबंगों से टोल टैक्स मागना महंगा पड़ा है। यहां दबंगों ने कर्मचारी को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है। हालांकि दबंगों की ये दबंगई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।