नोएडा। रिटायर्ड कर्नल और एडीएम के बीच के विवाद के सीएम दरबार में पहुंचने के बाद नोएडा प्राधिकरण भी एक्शन मोड में आ गया। अवैध निर्माण के मसले को लेकर तीन साल पहले शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोगों के जेल जाने के बाद गुरुवार को प्राधिकरण ने एडीएम के घर में किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। प्राधिकरण कर्मचारी बुलडोजर लेकर सेक्टर-29 के फ़्लैट नंबर-645 पहुंचे और उसमें अवैध रूप से बने एक कमरे को ध्वस्त कर दिया। यह मकान मुजफ्फर नगर में तैनात एडीएम हरिश्चंद्र का है। आरोप है कि अतिक्रमण कर उसमे अवैध निर्माण किया गया था।