
मेरठ. मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के उद्योग पुरम् में शुक्रवार दोपहर एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में इन लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकी, थाना पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही। पुलिस मामले में कुछ भी कहने और कार्रवाई करने से बचती नजर आई है।
यह भी पढ़ेंः मायावती के इस खास सिपहसालार को योगी सराकर ने भेजा जेल
यह भी पढ़ेंः आजम खान और उनके बेटे पर दर्ज हुआ चार सौ बीसी का केस, तो दिया चौंकाने वाला बयान
मामला शताब्दी नगर सेक्टर 3 में रोहित कंसल की गैस रिफिलिंग की फैक्ट्री का है। यहां पर क्लोरीन गैस रिफलिंग की जाती है। यह गैस औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल की जाती है। आस-पास के लोगों के मुताबिक दोपहर में अचानक फैक्ट्री से बदबू आने लगी। देखते ही देखते आसपास के घरों में रहने वाले अलग-अलग परिवारों के 3 बच्चे समेत करीब 8 लोग बेहोश हो गए। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने फैक्ट्री में जाकर हंगामा किया और गैस रिसाव को बंद कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हालांकि, सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं मौके पर फैक्ट्री मालिक ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। जब अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर मुकेश चन्द्र से इस मामले में बात की गई तो उन्होने मामले की जांच कराने की बात कही।
Published on:
06 Apr 2018 08:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
