रामपुर। अगामी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच शिवपाल यादव ने भी अपने मोर्चे का ऐलान कर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्मा दिया है। जहां एक तरफ भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की बात की जा रही है, वहीं अब यह भी कहा जा रहा है कि शिवपाल का समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सपा समेत गठबंधन के लिए मुसीबत बन सकता है।