नोएडा।छुट्टी मिलने के बाद अपने सिकंदराबाद स्थित घर से पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक फौजी की अपने ससुर की पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गर्इ थी।इसकी जानकारी जब फौजी के परिजनों को लगी तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने फौजी पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को गोली मारकर स्यूसाइड करने की बात कहीं थी।इस पर पुलिस ने भी मामले को घुमा दिया। लेकिन अब इस मामले में संगीन खुलासा हुआ है।जिसके बाद पुलिस को फटकार लगने के साथ ही मामले में हत्या की धाराआें में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गर्इ है।