नोएडा पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। उसकी पहचान 40 साल के शेख अताउल पुत्र उसमान गनी के रूप में हुई है। आरोपी शेख ने पुलिस को बताया है कि उसका परिवार बांग्लादेश की सीमा पार कर पश्चिमी बंगाल के मालदा जिले में बस गया। इसके बाद वह दिल्ली के शाहीन बाग में आकर रहने लगा। आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस, चाकू, मोबाइल और आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। नोएडा सेक्टर 39 पुलिस ने शेख अताउल को गिरफ्तार करने के बाद उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।