31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में बड़ा फेरबदल, इन लोगों को मिलने जा रही है बडी जिम्मेदारी

बसपा में इनलोगों की जिम्मेदारी बढ़ने के बाद में बड़ा परिवर्तन तय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 9:12 PM IST

bsp

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में बड़ा फेरबदल, इन लोगों को मिलने जा रही है बडी जिम्मेदार

नोएडा. बहुजन समाज पार्टी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा फेरबदल कर रही है। बसपा की तरफ से सबसे पहले संगठन को मजूबत करने की तैयारी की जा रही है। 2017 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी करारी हार को पचा नहीं पाई थी। मायावती अपने खुद गृहजनपद में ही कोई सीट हासिल नहीं कर सकी थी। इससे सबक लेते हुए बसपा सुप्रीमो आगामी चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। सुत्रो की माने तो बूथ अध्यक्ष से लेकर सेक्टर कमिटी, महासचिव और सचिव पद पर भी फेरबदल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन से पहले ही इन सीटों पर सपा के प्रत्याशी तय!

पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा युपी में अपनी खास छाप नहीं छोड़ सकी थी। वहीं लोकसभा में भी यह सिलसिला जारी रहा। इसके अलावा गृहजनपद में विधानसभा चुनाव के दौरान तीनों सीट हार गई। लोकसभा में बसपा को करारी हार झेलनी पड़ी थी। जिससे देखते हुए अब बसपा पार्टी ने रणनीति अपनानी शुरू कर दी है। बसपा ने अपने गृहजनपद से लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। गृहजनपद से मायावती को खासी उम्मीद है। यहीं वजह है कि पार्टी की तरफ से लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा की जा चुकी है।

पार्टी के नेताओं की माने तो गृहजनप को मजबूत करने की कवायद शुरू की जा चुकी है। दरअसल में गौतम बुद्ध नगर मायावती का गृहजनपद है। मायावती का बादलपुर गांव की रहने वाली है। बसपा के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने बताया कि तीनों विधानसभाओं में लगभग 1383 बूथ अध्यक्षों को जल्द ही नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मालूम हो कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव और 2017 में विधानसभा चुनाव में पाटी को कैडिडेंट नहीं जीत सका था। जिससे देखते हुए नोएडा, दादरी व जेवर विधानसभा में नई कमेटी का गठन किया जाएगा। नोएडा विधानसभा क्षेत्र के 529, दादरी में 469 और जेवर विधानसभा क्षेत्र के 385 बूथों पर नए अध्यक्षों का चयन किया जाना है।

बताया 1 बूथ अध्यक्ष के अलावा 4 सचिव समेत 5 लोगों की कमिटी गठित की जानी हैंं। प्रत्येक 10 बूथ पर 1 सेक्टर कमेटी गठित होगी। कमिटी में सेक्टर अध्यक्ष महासचिव तथा 10 सचिव होंगे। पूर्व में बने बूथ अध्यक्ष में सेक्टर अध्यक्ष के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और संगठन को मजबूत करने वालों को दौबरा से सेक्टर अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें: इन आर्इएएस आैर आर्इपीएस अधिकारियों की पत्नियाें ने किया ऐसा काम कि झुमे शिवभक्त