1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : ‘Bhim’ और ‘Rupay’ से किया पेमेंट तो टैक्स में मिलेगी 20 फीसदी छूट

अब केंद्र सरकार ने लोगों को फायदा देने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नई कदम उठाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 Aug 2018, 3:34 PM IST

payment

Good News : 'Bhim' और 'Rupay' से किया पेमेंट तो टैक्स में मिलेगी 20 फीसदी छूट

नोएडा। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही चीजों को डिजिटल करने पर जोर दिया। नोएडा समेत वेस्ट यूपी की सभी मार्केटों में लोगों ने ज्यादातर कामों को डिजिटल कर दिया है। इसके लिए सेक्टर-18 समेत नोएडा की बड़ी मार्केटों में अब लोग आसानी से डिजिटल मोड से पेमेंट कर रहे हैं। वहीं अब केंद्र सरकार ने लोगों को फायदा देने और भीम ऐप से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नई कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें : अगर आपको भी लेना है वीआईपी नंबर तो इस तरह घर बैठे बुक कराएं

दरअसल, अब रुपे कार्ड या भीम ऐप के जरिए डिजिटल पेमेंट कर पर लोगों को जीएसटी का 20 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। कहा जा रहा है कि इसके पीछे सरकार की मंशा आम जनता को फायदा देने और डीजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है। नोएडा के सेक्टर-29 में रहने वाले सी.ए राकेश अग्रवाल ने बताया कि बीते शनिवार ही जीएसटी काउंसिल की 29वीं बैठक हुई है। जिसमें फैसले लिया गया कि अब रुपे कार्ड और भीम ऐप से पेमेंट करने पर टैक्स का 20 फीसदी कैशबैक मिलेगा। हालांकि यह कैशबैक अधिकतम 100 रुपये का होगा। उन्होंने बताया कि ऐसा करने के पीछे कहीं न कहीं सरकार की योजना है कि लोग कैशबैक लेने के लिए डीजिटल पेमेंट का सहारा लेंगे और इससे इस पेमेंट मोड को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : इस एप के जरिए बनाएंगे विजिटिंग कार्ड तो लोग खुद पहुंच जाएंगे आपके पते पर

सेक्टर-18 में मोबाइल मार्केट में दुकान करने वाले करण शर्मा का कहना है कि हमारे यहां हर तरह से पेमेंट लिया जाता है। हालांकि लोग डिजिटल मोड ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण एक यह भी है लोगों को कैशबैक का थोड़ा सा लालच भी होता है। इसके चलते वह कई बार हमसे पूछते भी हैं कि पेमेंट पर कोई कैशबैक भी है क्या। उन्होंने बताया कि जीएसटी काउंसिल द्वारा अब जो फैसला लिया गया है वह काफी बढ़िया है और इससे काफी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें : अपने खाते से ऐसे लिंक करें आधार, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन

गौरतलब है कि कई तरह के ऐसे ऐप लॉन्च हो चुके हैं जो लोगों को तरह तरह के कैशबैक आदि फायदा देते हैं। इनके चलते आज के समय में ज्यादातर लोग डिजिटल पेमेंट मोड इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब जीएसटी काउंसिल ने रुपे कार्ड और भीम ऐप से पेमेंट पर भी कैशबैक देने का फैसला किया है।