30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने साड़ी पहन दिया सिंपल लुक, फैंस को पंसद आई तस्वीरें

एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की साड़ी को येलो कलर के ब्लाउज के साथ मैच किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 30 Nov 2021, 5:53 PM IST

monalisa_new_look.jpg

नोएडा. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर मोनालिसा अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करके अपने फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। कभी समंदर किनारे की तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो कभी स्वमिंग पूल की। मोनालिसा ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो इंडियन लुक में कहर ढाते दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें : देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉरिडोर बनेगा यमुना एक्सप्रेस-वे, 10 चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी

एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की साड़ी को येलो कलर के ब्लाउज के साथ मैच किया है। एक्ट्रेस ने अपन लुक को सिंपल रखते हुए न्यूड मेकअप किया है। एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, ये रुकने के लिए ठीक है। बस..... पूर्वी..।

एक्ट्रेस हंगामा की वेबसीरीज में काम कर रही हैं। जिसमें उनका नाम पूर्वी है और वो शादीशुदा महिला के किरदार में नजर आ रही हैं। मोनालिसा की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर साड़ी पहने दर्जनों पोस्ट अभी तक कर चुकी हैं। हर पोस्ट में मोनालिसा का अंदाज बिलकुल अलग होता है। हालांकि मोनालिसा साड़ी के अलावा भी तस्वीरें अपने प्रोफाइल पर डालती रहती हैं।

मोनालिसा भोजपुरी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषा के कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा को डांस करना और फोटोग्राफी बहुत ही पसंद है। मोनालिसा मूल रुप से बंगाली की रहने वाली हैं और उन्होंने कोलकाता से अपनी पढ़ाई की है।

आपको बता दें कि मोनालिसा का शो नमक इश्क का बंद होने की कगार पर है। मोनालिसा का जलवा अब वेब सीरीज में दिखाई देने जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा दिखाने के बाद मोनालिसा इन दिनों हिंदी जगत में छाई हुई हैं।

यह भी पढ़ें : Supertech Twin Towers: समय पर टावर न टूट पाने के लिए प्राधिकरण ने बिल्डर को बताया जिम्मेदार