पोस्टर का आधार नोएडा में सीएम विजिट को बनाया है। पोस्टर के एक हिस्से में अखिलेश यादव हैं तो दूसरी तरफ सीएम योगी। जनता के लिए लिखा है कि अंतर आप तय करें। पूछा गया है कि अंधविश्वासी अखिलेश पांच साल में एक बार भी नोएडा नहीं आए, जबकि वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 महीने में नोएडा समेत सूबे के सभी 75 जिलों का दौरा कर लिया।