इसके अलावा नोएडा के तीन और नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। नोएडा से ब्रजपाल चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, महेश अवाना को प्रदेश मंत्री और अमित त्यागी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है। वहीं इसमें खास बात यह है कि यूपी में भाजपा किसान मोर्चा का प्रभार नोएडा विधायक पंकज सिंह को पार्टी ने सौंपा है। बताया जा रहा है कि इससे नोएडा के किसानों की समस्याओं को हल करने में प्राथमिकता मिलेगी।