भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी की पश्चिम क्षेत्र की कार्यसमिति का अनुमोदन कर दिया है।इसमें गौतमबुद्ध नगर समेत अन्य जिलों से भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष अश्विनी त्यागी की टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, नौ मंत्री व सात सदस्य बनाए गए हैं। इसमें कार्यसमिति में संजीव सिक्का, रविंद्र भड़ाना,काशीराम दिवाकर, प्रमेंद्र विश्वकर्मा,डी के शर्मा,सतेंद्र सिसोदिया, हरवीर मलिक व विमल शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।जबकि अशोका मोंगा, मुंशीराम गौतम समेत मोहित बेनवाली को महामंत्री बनाया गया है। इतना ही नहीं मंत्री पद पर अमित वाल्मीकि, अजय शर्मा, पवन गोयल, रचना पाल, मयंक गोयल, विनोद त्यागी, देवराज चौधरी, हरीश ठाकुर व प्रमोद सैनी ‘अट्टा’ को मौका दिया गया है। विजेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, मनोज गुप्ता सह कोषाध्यक्ष, गजेंद्र शर्मा मीडिया प्रभारी व महेश कुमार क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी बनाए गए हैं।