इन नेताओं के नाम की भी हो रही है चर्चा
दरअसल, भाजपा की मंशा उच्च सदन में ऐसे लोगों को भेजने की है, जो बहस के दौरान सरकार का पक्ष मजबूती से रख सकें। इसमें लक्ष्मीकांत बाजपेयी को माहिर माना जाता है। राजनीतिक समझ के हिसाब से भी लक्ष्मीकांत को पार्टी प्रदेश के बड़े चेहरों में शुमार करती है। वहीं, ठाकुर चेहरे के रूप में राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष विजयपाल तोमर के नाम पर भी पार्टी में चर्चा चल रही है। खास बात ये है कि उनके परिवार की संघ में अच्छी पकड़ है। इसका लाभ भी उन्हें मिल सकता है। वहीं, जाट वोटों को साधने के लिए बुलंदशहर की अनिला सिंह और गुर्जर चेहरों में अशोक कटारिया के अलावा नवाब सिंह नागर का नाम भी चर्चा में बना हुआ है।