भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे स्वर्गीय ब्रहम सिंह सैनी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना के तहत हर रसोई में गैस कनेक्शन तथा घर-घर बिजली पहुंचाकर बाबा भीमराव अंबेडकर की नीति पर चलते हुए गरीब, कमजोर की मदद करने का काम किया है। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ दलित हुए अल्पसंख्यक समाज को मिला है। दूसरे राजनीतिक दल बाबा साहब के नाम पर वोट बटोरते रहे हैं, लेकिन किसी भी दल ने दबे, कुचले, अति पिछड़े, दलित, गरीब वर्ग के लोगों को आज तक किसी योजना का लाभ नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास के तहत योजना चलाकर सभी लोगों को लाभ दिलाने का कार्य किया है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।