गौरतलब है कि बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहबेरी गांव में एक छह मंजिला बनी हुई इमारत, जिसमें लोग रह रहे थे, बगल की एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत पर गिर गई थी। पंकज ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण थी। निश्चित तौर पर इस मामले में प्राधिकरण के अधिकारियों की तरफ से शिथिलता बरती गई। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है और उत्तर प्रदेश सरकार ने उनमें से कुछ को निलंबित भी कर दिया है। बुधवार को घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।