25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेरों से पहले बारातियों ने कह दिया कुछ ऐसा, दुल्हन बोली- ‘नहीं जाऊंगी ससुराल’

एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दुल्हन ने फेरे से ऐन पहले शादी करने से इंकार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Nov 2018, 7:28 PM IST

demo

फेरों से पहले बारातियों ने कह दिया कुछ ऐसा, दुल्हन बोली- 'नहीं जाऊंगी ससुराल'

हापुड़। हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का पवित्र बंधन माना जाता है। वहीं अब शादी विवाह का सीजन भी चल रहा है। जिसके चलते हर रोज कहीं न कहीं शादियां हो रही हैं। हालांकि कई बार ऐसे भी मामले हो जाते हैं जब लोभी ससुराल पक्ष शादी से ऐन पहले मांग कर लेते हैं जिसके चलते शादी टूट जाती है। ऐसा ही एक मामला हापुड़ जिले का सामने आया है। हालांकि यहां रिश्ता टूटने का मामला थोड़ा अजब है।

यह भी पढ़ें : मंगेतर को प्यार से बुलाकर बिस्तर पर हाथ-पैर बांधकर बोली, बहुत भागते हो अब नहीं जाने दूंगी...उसके बाद

दरअसल, हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में दहेज में दिए गए सोफा सेट में बरातियों द्वारा कमी निकालने पर दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। जिसके बाद मामला गरमा गया और पुलिस को बीच में आना पड़ा। वहीं पुलिस ने दुल्हन पक्ष की शिकायत पर कई बरातियों को हिरासत में लिया और दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चली। जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा। वहीं सुलह होने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : बच्चियों को बढ़ावा देने को टूर्नामेंट का हुआ आगाज, जीतने वाले को मिलेगी इतनी मोटी इनामी राशी

बताया जा रहा है कि गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की जनपद मुरादाबाद के एक गांव से बारात आई थी। वहीं बारात की चढ़त होने के बाद सभी खाना खा रहे थे। इसी बीच दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज में दिए गए सोफा सेट को खराब बता दिया गया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी मनु चौधरी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ देर में ही समझौता हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ ने कोई कार्रवाई नहीं कराई गई है।