नोएडा। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह गुज्जर उर्फ सत्यवीर पहलवान की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हजरतगंज के रॉयल कैफे होटल में ठहरे सत्यवीर गुर्जर की अचानक तबियत खराब होने पर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अभी पुलिस फूड प्वॉइजनिंग की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।