उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ बसपा के टिकट पर मेरठ जिले की सिवालखास सीट से चुनाव लड़ चुके नदीम चौहान व अमरोहा जिले की हसनपुर सीट से बसपा विधायक रहे फरहत हुसैन उर्फ हाजी शब्बन ने भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।