scriptआज का राशिफल : ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या होगा असर | Buddh rashi parivartan: 25 june tak in rashiyon ki badal jayegi kismat | Patrika News

आज का राशिफल : ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या होगा असर

locationनोएडाPublished: Jun 14, 2018 12:34:08 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Aaj Ka Rashifal : बुध के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर इसका होने वाला प्रभाव बदल गया है, इस परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव

नोएडा। रविवार 10 जून से मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ने अपनी राशि बदल ली है। अब ये ग्रह अपनी ही राशि मिथुन में आ गया है। 25 जून तक बुध इसी राशि में रहेगा। बुध के इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर इसका होने वाला प्रभाव बदल गया है। इस राशि परिवर्तन के बाद सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगी इस पर मेरठ निवासी पं. महेंद्र कुमार ने बताया कि इस राशि परिवर्तने से 5 राशियों का भाग्य बदल जाएगा। साथ ही बाकी राशियों पर इसका क्या असर होगा यह हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक के लक्षण जानकर बचाव के ये घरेलू उपाय करने से आप रहेंगे स्वस्थ

तुला-सभी कार्य समय पर पूरे होंगे साथ ही अनचाहे कार्यों से छुटकारा मिलेगा। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई समाचार मिल सकता है। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। यात्रा पर जाने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा परिवार से भी सहयोग मिलेगा।
मेष-समय उत्तम रहेगा। सभी कार्य सफल होंगे। अच्छी आमदनी बनी रहेगी। बीते हुए समय में परेशान करने वाले लोग समर्पण करेंगे। अधिक क्रोध आने की संभावना है, क्रोध से बचकर रहें।

वृषभ-अभी कुछ समय तक उदासी बने रहने के योग हैं। कुछ दिन बाद कार्य समय पर पूरे होने लगेंगे। आमदनी भी अच्छी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के विवादित मामलों में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। धार्मिक यात्रा का योग बना हुआ है।
मिथुन-सबकुछ ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इन दिनों में नुकसान की संभावना अधिक रहेगी। मनचाही सफलता मिलने की भी संभावना है। आमदनी भी होगी।

कर्क-संतान पक्ष की ओर से परेशानी आ सकती है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। आय पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। भाइयों से विवाद हो सकता है। कुछ दिनों बाद हालात में सुधार होगा। धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है।
सिंह-इस बार का समय पहले से अच्छा होगा। कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। नई जगहों पर जाने के योग बन रहे हैं। परेशान करने वाले हताश होंगे और नए मित्र भी बनेंगे। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। धन की कमी और विवाद की अधिकता हो सकती है।
कन्या-आमदनी में कमी और कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। बुरे सपने आ सकते हैं। घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ दिनों बाद समय में बदलाव होगा। समस्याओं में कमी आएगी। चिंता बढ़ाने वाले मामले सुलझेंगे। सहयोग भी प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में धन लाभ होगा।
वृश्चिक-भाग्य का साथ पूरे समय बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा और समय श्रेष्ठ रहेगा। विवादों में विजय प्राप्त होगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कुछ दिनों बाद मन निराश हो सकता है। सब कुछ मिलने के बावजूद कुछ कमी का अहसास होगा।
धनु-उधार दी हुई रकम वापस मिलने के योग हैं। अजनबियों से सतर्कता बरतें। समाज में सम्मान बढ़ेगा। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन नुकसान होने की संभावनाएं भी हैं। सावधानी से कार्य करें। वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें एवं रिस्क लेने से बचें।
मकर-व्यक्तित्व में निखार आएगा एवं कार्य सफल होंगे। आमदनी कम रहेगी। कुछ दिनों बाद वह भी सुचारू हो जाएगी। योजनाएं सफल होंगी और विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। मनचाही जगहों पर जाने को मिलेगा। पसंद के कार्य करने को मिलेंगे।
कुंभ-प्रभाव में वृद्धि होगी और प्रसन्नता के साथ धन की प्राप्ति होगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावनाएं हैं। अनचाहे लोग परेशान उत्पन्न कर सकते हैं। आमदनी में गिरावट हो सकती है। कुछ दिनों बाद समय अनुकूल हो सकता है।
मीन-समय सभी प्रकार से अच्छा है। हर तरफ से सहयोग मिलेगा। जीवन आसानी से व्यतीत होगा। किसी भी प्रकार का लालच मुश्किल में डाल सकता है। दूसरों पर भरोसा न करें।

ट्रेंडिंग वीडियो