31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने पर ‘आप’ के ऐलान के बाद शुरू होगा ये बड़ा अभियान

गौतमबुद्ध नगर समेत एनसीआर की कई लोकसभा सीटों पर है आम आदमी पार्टी की नजर।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Oct 2018, 5:38 PM IST

नोएडा। आम आदमी पार्टी ने यूपी में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिए प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की योजना को जनता तक पहुंचाने की तैयारी की है। इसके लिए पार्टी पदयात्रा के बाद हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही है। आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी ने पिछले महीने 8 सितंबर को नोएडा के सेक्टर-46 में रैली कर केंद्र की व प्रदेश की भाजपा सरकार निशाना साधा था। रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी को चार हिस्सों में बांटने की बात कही थी। इसी को लेकर अब पार्टी अभियान शुरू करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें-विवेक तिवारी हत्‍याकांड के आरोपी सिपाही की पत्‍नी वारदात के बाद अचानक बन गई लखपति, जानिए कैसे

यही नहीं पार्टी प्रदेश के उन भाजपा नेताओं से भी संपर्क बढ़ाने की कोशिश में है, जो प्रभावशाली हैं। मगर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों से सहमत नहीं हैं। इन्हें यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की तर्ज पर पार्टी अपने मंच पर लाने की कोशिश करेगी। आप ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के बेटे संदीप चौधरी को शनिवार को पार्टी में शामिल कर लिया।

यह भी देखें-गुस्साए किसानों ने मीटिंग कर सड़क पर लगाया जाम

संदीप 2013 से भाजपा में थे। उनके अलावा मुजफ्फरनगर भाजपा महिला प्रकोष्ठ की सदस्य पूनम सिंह और विपिन बालियान ने भी पार्टी की सदस्यता ले ली। पार्टी की अगली रणनीति यूपी के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी के विस्तार की है। लखनऊ में रविवार को हुई बैठक में पदयात्रा के प्रभावों के साथ-साथ पार्टी के प्रमुख चुनावी एजेंडे पर चर्चा हुई। अगले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, अवध, रुहेलखंड और बुंदेलखंड में टीमें बनाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच बनाने का प्रस्ताव भी उनके चुनावी एजेंडे में शामिल है।