सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में 15 जुलाई से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग जाएगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 15 जुलाई से यूपी में प्लास्टिक बेचने या इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगेगा या फिर सजा का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनके कार्यालय के ट्विटर अकाउंट के जरिए घोषणा की गई है कि हमने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। 'मैं आह्वान करता हूं कि 15 जुलाई के बाद प्लास्टिक के कप, गिलास और पॉलीथीन का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर न हो। इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी होगी।