हम खुद चीनी मिलें चला रहे हैं, जबकि पिछली सरकारें मिलें बेच दिया करती थीं। चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के भुगतान पर जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि अब तक 63 चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को 73 फीसदी भुगतान किया जबकि 42 चीनी मिलों ने 50 फीसदी से ज्यादा किसानों के बकाए का भुगतान किया। 30 नवंबर तक बाकी चीनी मिलें बकाये का भुगतान करेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों की बड़ी संख्या है। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही आते हैं।