2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां बहुत दिनों से चल रही थी समस्या, अचानक आए सीएम योगी आदित्यनाथ और कर गए ये ऐलान

सेक्टर-123 में बन रहे डंपिंग ग्राउंड ने लिया सियासी रुप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Jun 2018, 8:12 PM IST

CM Yogi Adityanath

यहां बहुत दिनों से चल रही थी समस्या, अचानक आए सीएम योगी आदित्यनाथ और कर गए समाधान

नोएडा। सेक्टर-123 में बन रहे लैंडफिल साइट के मसले के सियासी रंग लेने और वादा कर मुकर जाने के इल्जाम से लोगों के बीच जो किरकिरी होने के बाद अब डैमेज कंट्रोल में जुटे स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने कूड़ाघर का विरोध कर रहे लोगों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई और समस्या के निदान का अनुरोध किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समस्या के समाधान का भरोसा दिया और प्राधिकरण के अधिकारियों को समस्या के निस्तारण का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें-यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा देने जा रहा मुन्नाभाई इस तरह हुआ गिरफ्तार

दरअसल सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद स्थित राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आए थे। इस दौरान नोएडा के दोनों जनप्रतिनिधियों सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने लैंडफिल साइट को लेकर चल रहे गतिरोध को समाप्त कराने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें-IRCTC के द्वारा प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों के ऑनलाइन टिकट बुकिंग नियम व किराए में हुए ये नए बदलाव

दोनों जनप्रतिनिधियों के साथ कूड़ा घर विरोध संधर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सूबे यादव, सुखवीर पहलवान, ओमवीर नेता जी, धरम पाल प्रधान, सेक्टर-121 से रेनू, अस्मिता, इन्दर ठेकेदार, दिनेश सिंह और आदेश यादव आदि के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में सेनेटरी लैंडफिल साइट से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया है। मुख्यमंत्री ने इस समस्या के समाधान का भरोसा दिया और प्राधिकरण के अधिकारियों को समस्या के निस्तारण का आदेश दिया।

यह भी देखें-कैमिकल के गोदाम में भीषण आग लगी

आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-123 में प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड को लेकर लोग काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसको लेकर रविवार को लोगों की पुलिस प्रशासन से झड़प भी हुई थी।जिसके बाद पुलिस ने 100 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था।