सफाई कर्मचारी नेता रामशक्ति का कहना है कि वे 14 वर्ष से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्हें प्राधिकरण की तरफ से न तो वर्दी मिलती है और न ही मेडिकल की कोई सुविधा। एक्सीडेंट होने पर उनके इलाज के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। जो वेतन उन्हें मिलता है, उसमें उनका गुजारा नहीं हो पाता। यहां न नगर पालिका है, न नगर निगम और सरकार उनकी सुनती नहीं। आखिर, वे कहां जाएं और किससे फरियाद करें। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना कि विधायक अगर उनकी मांगों को पूरा कराने का पुख्ता भरोसा देते हैं तो ठीक, वर्ना ये धरना अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगा।