2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की सुपरस्पीड: यहां एक दिन में कोविड के इतने नए मामले आए सामने, एक मरीज की मौत

Covid Update: स्वास्थ्य विभाग की जारी की गई कोविड-19 की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा में बीते 24 घंटे में 168 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिससे सक्रिय संक्रमित 699 पहुंच गई है। सक्रिय संक्रमितों में 20 गंभीर संक्रमितों का विभिन्न कोविड अस्पताल और शेष का होम आइसोलेशन के तहत उपचार जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 23 Jun 2022, 11:25 AM IST

कोरोना की सुपरस्पीड: यहां एक दिन में कोविड के इतने नए मामले आए सामने, एक मरीज की मौत

,

कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार बढ़ रहे ग्राफ ने गौतम बुद्ध नगर कि स्थिति को चिंताजनक बना दिया है। जिले में लम्बे अरसे बाद कोरोना के संक्रमण के सर्वाधिक 168 नए मामले दर्ज किये गये है। वहीं कोरोना से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हुई है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 491 हो गया है। सक्रिय संक्रमित 699 है, इस मामले में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग की जारी की गई कोविड-19 की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में 168 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिससे सक्रिय संक्रमित 699 पहुंच गई है। सक्रिय संक्रमितों में 20 गंभीर संक्रमितों का विभिन्न कोविड अस्पताल और शेष का होम आइसोलेशन के तहत उपचार जारी है। राहत की बात यह है कि 24 घंटे में 74 संक्रमितों ने कोरोना को हराकर घर वापसी भी की। उधर अलीगढ़ में 3 महिला समेत 10 लोग कोरोना से संक्रतित मिले हैं। जिसके बाद से जिले में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 13 हो गई है।

दिमागी इंफेक्शन से पीड़ित था युवक

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना से मौत का शिकार बना युवक सेक्टर-9 में रहता था। वह मैनिंगो इंसेफेलाइटिस (दिमागी इंफेक्शन) से पीड़ित था। बीमारी के इलाज के लिए सेक्टर-27 स्थित निजी अस्पताल में 18 जून को भर्ती हो हुआ था। इलाज से पूर्व युवक की कोरोना जांच की गई तो वह संक्रमित पाया गया। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार की रात तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - कोरोना की सुपरस्पीड: UP के इस शहर में फूटा कोरोना बम, 6 दिन में केस डबल होने से हड़कंप

अलीगढ़ में कहर भरपा रहा कोरोना

इस बीच अलीगढ़ में भी एक बार फिर कोरोना ने लोगों पर अपना कहर भरपाना शुरू कर दिया है। यहां आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में 3 महिला समेत 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे। जिसके बाद तीन और लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई तो वह तीनों लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अलीगढ़ जिले में अब तक 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

जनता के बीच कोरोना का भय नहीं

बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार बढ़ रहे ग्राफ लेकर स्वास्थ्य विभाग बैठक समेत जागरूकता अभियान चलाया चलाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि पिछले दो हफ्तों से हमारे जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ने का ट्रेंड चल रहा है अब तो काफी संख्या बढ़ने लगी है डेढ़ सौ के आसपास संक्रमित नए रोगी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है। जनता के बीच में कोरोना को लेकर कोई भय नहीं है, कोरोना प्रोटोकॉल के प्रति लापरवाही के कोरोना बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े - Corona Update: नोएडा में कोरोना की स्पीड ने फिर बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में इतने नए मरीजों में पुष्टि

ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करांए

डॉ. सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि जनता को भी जागरूक होना चाहिए। बिना जनता के सहयोग के कोई कोई अभियान सफल नहीं हो सकता। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति वैक्सीनेशन कराएं। वैक्सीनेशन का परिणाम है कि रोगियों की संख्या बढ़ी है लेकिन गंभीर स्थिति नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चो का जरूर कोविड वेक्सीनेशन करवाये जिससे कि कोविड 19 के बढ़ते मामले को कम किया जा सके।