31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Update: नोएडा में कोरोना की स्पीड ने फिर बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में इतने नए मरीजों में पुष्टि

Corona Update: नोएडा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे कोरोना संक्रमित 99 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 21 Jun 2022, 9:31 AM IST

Corona Update: नोएडा में कोरोना की स्पीड ने फिर बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में इतने नए मरीजों में पुष्टि

नोएडा: कोरोना संक्रमितो रोगियों में लगातार हो रहा इजाफा स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। यहां पिछले छह दिनों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में दो गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे कोरोना संक्रमित 99 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। होम आइसोलेशन से 34 मरीज स्वस्थ हुए। सक्रिय मरीज की संख्या बढ़कर 562 हो गई है, वर्तमान में 17 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें से पांच का इलाज सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। अन्य निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़े - Corona Returns: नोएडा में डराने लगी कोरोना की सुपरस्पीड... एक हफ्ते में ढाई गुना बढ़े एक्टिव मरीज

सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही

नोएडा में बीते 6 दिनों से जिले में 100 से कम नए मरीज मिले। इससे पहले के 19 जून को 87, 18 जून को 90, और 17 जून को 95 नए मरीज मिले थे। वहीं 16 जून को मरीजों की संख्या 100 थी। 10 दिनों से नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 50 प्रतिशत कम है। लिहाजा सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सक्रिय मरीजों की संख्या के लिहाज से जिला प्रदेश में पहले स्थान पर आ गया है। दूसरे स्थान पर लखनऊ है। आने वाले दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़े - अनोखी बारात: बुलडोजर पर बैठकर निकाह करने पहुंचा दूल्हा, बारातियों ने लगाए 'जय हो बुलडोजर बाबा' के नारे

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभी अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या काफी कम है। एक भी गंभीर मरीज नहीं है। होम आइसोलेशन में इलाज कराने वालों की नियमित रूप से डॉक्टर बातचीत कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की।