सोमवार (Monday) को दिल्ली-एनसीआर का पारा 16 साल में पहली बार सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। नोएडा समेत दिल्ली में अधिकतम तापमान 12 डिग्री (Degree) के आसपास रहा। इससे पहले 26 जनवरी 2003 को तापमान 10 डिग्री के करीब रहा था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 और 18 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है। 19 और 20 दिसंबर (December) को मौसम विभाग ने कोहरे की संभावना जताई है। इसके बाद 21 व 22 दिसंबर को बारिश हो सकती है। 19 से 22 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री तक रह सकता है।