8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhanteras पर पड़ा सीजन का पहला कोहरा, जानिए दिवाली पर क्‍या होगा मौसम का हाल

धनतेरस के दिन सोमवार को दिल्‍ली व एनसीआर समेत पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में सीजन का पहला कोहरा पड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi NCR Weather

Dhanteras पर पड़ा सीजन का पहला कोहरा, जानिए दिवाली पर क्‍या होगा मौसम का हाल

नोएडा। 5 नवंबर 2018 यानी सोमवार को आज धनतेरस के दिन पांच दिन के दीपोत्‍सव की शुरुआत के साथ ही मौस्‍म ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। धनतेरस के दिन सोमवार को दिल्‍ली व एनसीआर समेत पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में सीजन का पहला कोहरा पड़ा। इसके साथ तापमान भी काफी गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें:वेस्ट यूपी में आ गर्इ सर्दी, मौसम वैज्ञानिकों आैर चिकित्सकों ने लोगों को दी ये सलाह

बादलों में छुपा रहा सूरज

सोमवार को सुबह 10 बजे तक सूरज बादलों में छिपा हुआ था और लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। अगर तापमान की बात करें तो सोमवार को सुबह 9 बजे दिल्‍ली व नोएडा का तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार को न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अभी कुछ दिन में तापमान और गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार यानी 6 नवंबर 2018 को नरक चतुर्दशी को न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री और दिवाली वाले दिन 7 नवंबर को न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस तरह का मौसम अभी बने रहने के आसार हैं। आसमान में काले बादल छाए रहेेंगे, जिससे सूरज बादलों में छिपा रहेगा।

यह भी पढ़ें:Dhanteras 2018: आज है धनतेरस, गलती से भी नहीं खरीदनी चाहिए ये वस्‍तुएं नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

शनिवार को हुई थी हल्‍की बूंदाबांदी

आपको बता दें क‍ि शनिवार को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में सर्द हवा के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: आज है Dhanteras, इस शुभ मुहूर्त में करेंगे खरीदारी तो होगा धनलाभ