1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानूसन 2018 की भविष्यवाणी को लेकर मौसम विभाग और देश के प्रख्यात ज्योतिषियों में मतभेद, जानिये इस साल कैसी होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर देश के प्रख्यात ज्योतिषियों ने फेरा पानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Apr 2018, 11:30 AM IST

noida

नोएडा. देश के मौसम विभाग ने इस साल के लिए एक बार फिर सामान्य मानसून की घोषणा की है, लेकिन वहीं इससे उलट देश के जाने माने ज्योतिषाचार्यों ने भविष्यवाणी की है कि इस बार उत्तर भारत में औसत से कम बारिश होगी। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) हर साल मानसून को लेकर भविष्यवाणी करता है, लेकिन दुर्भाग्य से हर बार वह गलत साबित होता है। इस बार अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के अध्यक्ष अरुण बंसल ने कहा कि मौसम विभाग चाहे जो भविष्यवाणी करे, लेकिन इस वर्ष उत्तर भारत में औसत से कम ही बारिश होगी।

यह भी पढ़े- देश के जाने माने ज्योतिषाचार्यों ने 2019 के चुनावों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- मोदी पर शनि की साढ़े साती , जानिये किसकी बनेगी सरकार

उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह देश के मौसम विभाग ने इस बार भी सामान्य मानसून रहने की घोषणा की है। इससे जहां केंद्र सरकार ने राहत की सांस ली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। क्योंकि भारत में मॉनसून की बारिश का सीधा मतलब खेती और बेहतर उपज से होता है। मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी वास्तव में कितनी असरदार साबित होगी, इसका पता तो दो—ढाई महीने बाद ही चलेगा। लेकिन, अब अखिल भारतीय ज्योतिष संघ के अध्यक्ष अरुण बंसल ने कहा कि मौसम विभाग चाहे जो भी भविष्यवाणी करे। उसकी भविष्यवाणी चाहे जितनी भी वैज्ञानिक हो, लेकिन ज्योतिष के मुताबिक इस वर्ष उत्तर भारत में औसत से कम बारिश ही होगी। बता दें कि उक्त बातें उन्होंने नोएडा के सेक्टर—26 में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष संघ की बैठक के दौरान कही।

यह भी पढ़े- देश के प्रख्यात ज्योतिषियों ने पीएम मोदी के लिए खड़ी की नई मुश्किल

इस बैठक में देश के जाने माने ज्यातिषाचार्यों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान संघ के अध्यक्ष अरुण बंसल, कानपुर से आए प्रख्यात ज्योतिष पद्मेष दुबे, दिल्ली से एचएस रावत, मुंबई से पंडित जय प्रकाश शर्मा, दिल्ली से अजय भांबी और मोदीनगर से पंडित बृजकिशोर शर्मा समेत कई ज्योतिषाचार्य उपस्थित रहे। इन ज्योतिषाचार्यों ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्योतिष के प्रचार-प्रसार और उसकी महत्ता से पूरी दुनिया को अवगत कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कराने पर भी चर्चा की गई है। परिचर्चा में यह भी तय किया गया कि प्रथम चरण में 10 हजार ज्योतिषियों को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। दूसरे चरण में इस संख्या को एक लाख तक करने का लक्ष्य तय किया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-