नोएडा. इडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में नोएडा काॅलेज आॅफ फिजिकल एजूकेशन की दिव्या काकरान ने दमखम दिखाया है। दिव्या ने 68 किलोग्राम वेट कैटागिरी में फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मेडल जीतने पर यूपी सरकार की तरफ से उन्हें 20 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। दिव्या के परिजनों की माने तो इससे पहले भी घोषणाएं की जा चुकी है, लेकिन अभी तक पूरी नहीं की गई है।