
Diwali 2018: दिवाली पर इन 8 जगहों पर जलाएंगे दीपक तो बरसेगा धन
नोएडा। आज 5 नवंबर 2018 को धनतेरस के साथ ही पांच दिन का दीपोत्सव शुरू हो गया है। इसके साथ ही दीवाली (Diwali) की तैयारियाें में भी तेजी आ गई है। इस बार दीवाली (Diwali) का त्योहार 7 नवंबर 2018 यानी बुधवार को पड़ेगा।
कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है Deepawali का पर्व
नोएडा के सेक्टर-44 में रहने वाले पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है कि कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली (Diwali) या दीपावली (Deepawali) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन कई लोग टोटके करते हैं। उनका कहना है कि इन्हीं में से दीपक जलाने का टोटका भी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने से धन मिलेगा या नहीं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बस ऐसा माना जाता है।
Diwali के 8 Totake
- अगर आप धन संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो दिवाली की रात पीपल के पेड़ के नीचे रात में दीपक जलाएं। ऐसा करने के बाद पीछे पलटकर नहीं देखना चाहिए और सीधे घर आ जाएं।
- धनलाभ के लिए अगर हो सके तो श्मसान में दीपक जलाएं। अगर ऐसा संभव न हो सके तो किसी सुनसान जगह पर बने मंदिर में दीपक जलाएं।
- ऐसा मामना जाता है कि दिवाली की रात घर के आसपास किसी चौराहे पर दीपक जलाने से पैसे से जुड़ी समस्या समाप्त हो सकती है।
- घर में जहां पर आपने लक्ष्मी पूजन किया हो, वहां पर एक दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि दीपक पूरी रात जलना चाहिए।
- घर के मुख्य दरवाजे पर दोनों ओर दो दीपक जलाएं, ऐसा करने से धनलाभ हो सकता है।
- भगवान शिव पर चढ़ाई जाने वाली बिल्व पत्तियों के वृक्ष के नीचे शाम को दीपक जलाने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
- देवी-देवताओं को खुश करने के लिए घर के आसपास मौजूद मंदिर में रात में दीपक जलाएं।
- घर के आंगन में दीपक ऐसे जलाएं, जो रात भर न बुझे।
Updated on:
5 Nov 2018, 9:16 AM IST
Published on:
29 Oct 2018, 2:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.