
Diwali 2018: इस दिवाली पर अपने प्रियजनों को भेजिए ये शुभकामनाएं
नोएडा। इस बार दिवाली (Diwali) 7 नवंबर 2018 काे है मतलब दीपावली (Deepawali) में अब 2 दिन से भी कम समय बचा है। लोग दिवाली (Diwali) पर शुभकामना के संदेश अपने प्रियजनों व दोस्तों को भेजते हैं। इसके लिए वह नेट पर Happy Diwali के लिए Wishes, Quotes, Message और Shayari भी सर्च करते हैं। ऐसे में हम आपको Happy Diwali के कुछ अच्छे Wishes और Quotes बता रहे हैं।
Diwali wishes and Quotes in Hindi
ये दिवाली आपके जीवन में खुशियों की बरसात लाए,
धन और शोहरत की बौछार करे,
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
-----------
दीपावली आए तो रंगी रंगोली,
दीप जलाए, धूम-धड़ाका,
छोड़ा पटाखा, जलीं फुलझड़ियां सबको भाए..
आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं!
-----------
दीवाली है रोशनी का त्योहार, लाए हर चेहरे पर मुस्कान
सुख और समृधि की बहार, समेट लो सारी खुशियां
अपनों का साथ और प्यार
इस पावन अवसर पर आप सभी को दीवाली का प्यार
शुभ दीवाली
-----------
दीए की रोशनी से सब अंधेरे दूर हो जाएं
दुआ है कि चाहो जो खुशी मंजूर हो जाए
शुभ दीवाली
-----------
झिलमिलाते दीपों की
रोशनी से प्रकाशित
ये दीपावली आपके
घर में
सुख समृद्धि और
आशीर्वाद ले कर आए
शुभ दीपावली!
---------
दीपावली में दीपों का दीदार हो,
और खुशियों की बौछार हो।
शुभ दीपावली!
---------
दीपों का यह पावन त्यौहार, आपके लिए लाए खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार, हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार
शुभ दीपवाली
---------
दीपक की रोशनी
मिठाइयों की मिठास
पटाखों की बौछार
धन-धान की बरसात
हर दिन आपके लिए लाये
दिवाली का त्यौहार
दिवाली की हार्दिक बधाई
---------
ये रोशनी का पर्व है दीप तुम जलाना
जो हर दिल को अच्छा लगे ऐसा गीत तुम गाना
दुःख दर्द सारे भूलकर सबको गले लगाना
ईद हो या दिवाली बस खुशियों से मनाना
दिवाली की शुभकामनाएं
---------
कुमकुम भरे कदमों से आएं लक्ष्मी जी आपके द्वार
सुख संपति मिले आपको अपरमपार
इस दीपावली पर माता लक्ष्मी जी
आपकी सभी तमन्नाएं करें स्वीकार
शुभ दीपवाली
Updated on:
5 Nov 2018, 9:23 AM IST
Published on:
29 Oct 2018, 1:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.