23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2018: दिवाली पर नकली मिठाई की ऐसे करें पहचान और इस नंबर पर करें शिकायत

अब दिवाली (Diwali) में 10 से भी कम दिन बचे हैं, इस बार दिवाली (Diwali) 7 नवंबर 2018 को है, मिलावटखोर भी हो चुके हैं सक्रिय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 29 Oct 2018, 12:07 PM IST

Diwali 2018

Diwali 2018: दिवाली पर नकली मिठाई की ऐसे करें पहचान और इस नंबर पर करें शिकायत

नोएडा। अब दिवाली (Diwali) में 10 से भी कम दिन बचे हैं। इस बार दिवाली (Diwali) 7 नवंबर 2018 को है। मिलावटखोर भी सक्रिय हो चुके हैं। त्‍योहारों के मौसम को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें भी कई जगह छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं क‍ि अगर आपको किसी मिठाई वाले की मिठाई पर शक हो या पता हो कि उसकी मिठाई मिलावटी है तो कहां शिकायत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Diwali 2018: दिवाली के लिए काउनडाउन शुरू, इस दिवाली इन संदेशों के साथ बोले HAPPY DIWALI

मिलावटी मिठाइयों की मिलती हैं शिकायतें

अगस्‍त के साथ ही त्‍योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। दिवाली के समय यह अपने पीक पर होता है। ऐसे में मावे या खोये में मिलावट के साथ ही मिलावटी मिठाइयों की काफी शिकायतें मिलती हैं। इसके अलावा दिवाली पर गिफ्ट देने का भी चलन है। कई लोग तो गिफ्ट के रूप में मिठाई देते हैं।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की तरह ही जला सकेंगे पटाखे, नियम तोड़ा तो होगी जेल

पुरानी मिठाई में आने लगती है खटास

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय शर्मा का कहना है क‍ि विभाग की टीम त्‍यौहार शुरू होते ही छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर देती है। उनका कहना है क‍ि कई दिन पुरानी होने पर मिठाई में खटास आने लगती है। मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर कार्रवाई होती है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2018: दीवाली से इस समय घर पर झाड़ू लगाने का बना लें नियम, फिर देखिए किस तरह होती है धन वर्षा

इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा का कहना है क‍ि अगर आपको किसी दुकान की मिठाई में मिलावट पर शक हो या यकीन हो आप 9773724085 पर शिकायत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अगले 20 दिन में इतनी पड़ेंगी छुट्टियां कि छोटों आैर बड़ोें की अा जाएगी मौज, शानदार तरीके से मनाएंगे त्योहार

ऐसे पहचानें मिलावटी मिठाई

- मिठाई ज्यादा चमकदार दिखे तो उसको नहीं खरीदना चाहिए।

- मिठाई पर लगी परत को हाथ से मसलें। चांदी की होगी तो घुल जाएगी, एल्यूमीनियम की होने पर उसकी गोली बन जाएगी।

- ज्यादा चटख व गहरे रंग दिखें तो मिलावट का खतरा ज्‍यादा होता है।

- खोए से बनी मिठाई या पनीर पर आयोडीन की 5-7 बूंदें डालें। अगर उनका रंग नीला हो जाए तो उनमें मिलावट है वर्ना वे शुद्ध हैं।