23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2018: दिवाली पर इस तारीख से पांच दिन के लिए बंद हो जाएंगे बैंक, कैश का कर लें इंतजाम

दिवाली (Diwali) पर्व 7 नवंबर 2018 यानी बुधवार को मनाया जाएगा, पांच दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 1 Nov 2018, 10:56 AM IST

Bank

Diwali 2018: दिवाली पर इस तारीख से पांच दिन के लिए बंद हो जाएंगे बैंक, कैश का कर लें इंतजाम

नोएडा। अब दिवाली (Diwali) या दीपावली (Deepavali) में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इस बार दीपों का पर्व दिवाली (Diwali) 7 नवंबर 2018 यानी बुधवार को मनाया जाएगा। पांच दिन का दीपोत्‍सव 5 नवंबर 2018 यानी सोमवार को धनतेरस (Dhanteras) से शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई निजी व सरकारी कर्मियों के खाते में सैलरी आ गई होगी जबक‍ि कई लोगों के खाते में सैलरी दिवाली से पहले ही आने की उम्‍मीद है। क्‍योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर इस बार सैलरी भी 11 नवंबर के बाद ही आएगी। हम आपको इसकी वजह बताते हैं।

यह भी पढ़ें: अगले दस दिन में इतने दिन ही जाना होगा बच्चों को स्कूल आैर बड़ों को काम पर, दीवाली जो आ रही है

7 नवंबर 2018 को है दिवाली (Diwali)

दरअसल, 5 नवंबर कोे धनतेरस है। इसके बाद 6 नवंबर को नरक चौदस (Naraka Chaturdashi) का पर्व होगा। फिर 7 नवंबर 2018 को दिवाली (Diwali), 8 नवंबर 2018 को गोवर्धन (Gowardhan) पूजा और इसके बाद 9 नवंबर को भाई दूज (Bhai Dooj) का त्‍यौहार मनाया जाएगा। भाई दूज शु्क्रवार को है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2018: इस दिन मनाया जाएगा दिवाली का त्‍योहार, एक घंटे 56 मिनट का होगा शुभ मुहूर्त

9 नवंबर 2018 को है भाई दूज (Bhai Dooj)

गौतमबुद्ध नगर के लीड बैंक अधिकारी विश्‍वजीत सिंह का कहना है क‍ि दिवाली की छुट्टि‍यां 7 नवंबर से पड़ेंगी। इसके बाद 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर को भाई दूज पर भी बैंक बंद रहेगा। 9 नवंबर को शुक्रवार है। इसके बाद 10 नवंबर को सेकंड शटरडे की वजह से बैंक बंद रहेगा। फिर 11 नवंबर को संडे है। इसके बाद 12 नवंबर साेमवार को ही बैंक खुलेंगे। इस तरह से दिवाली पर पांच दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपकी सैलरी आ गई हो तो शॉपिंग के लिए कैश निकाल लीजिए। हालांकि, लीड बैंक अधिकारी विश्‍वजीत सिंह का कहना है क‍ि एटीएम में कैश की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Bal Diwas Poems: इन कविताओं के बिना अधूरा है 14 नवंबर को Children's Day