
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में एक के बाद एक कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। सोमवार शाम तक मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई। इस बीच जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के एक पत्र ने सभी को चौंका दिया। जिसमें उन्होंने तीम माह का अवकाश मांगा है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेट्री आर.के तिवारी को जिलाधिकारी बी.एन सिंह ने पत्र लिखकर 3 महीने की छुट्टी की मांग की है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है, 'अवगत कराना है कि व्यक्तिगत कारणों से मैं जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के पद पर नहीं रहना चाहता हूं। अत: जिलाधिकारी के पदीय दायित्वों से मुक्त करते हुए तीन माह का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने का कष्ट करें, क्योंकि वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की प्रशासनिक शिथिलता न हो, इस हेतु आवश्यक है कि जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के पद पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती करने का कष्ट करें।'
बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें उन्होंने जिलाधिकारी और सीएमओ को जमकर फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार बैठक में जिलाधिकारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं पिछले 3 साल से नोएडा में तैनात हूं और तभी से मैं 18-18 घंटे काम कर रहा हूं।
Updated on:
30 Mar 2020 07:01 pm
Published on:
30 Mar 2020 07:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
