दरअसल, अभी मेट्रो स्टेशनों पर सामान की जांच के लिए जो स्कैनिंग मशीन लगी हैं उन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। ये मशीनें अब यह भी पता लगा सकेंगी कि स्कैनर में किसने कौन-सा बैग डाला और पिक किया। नई फीचर्स से लैस मशीनों में विस्फोटक व ड्रग्स आदि का पता लगाने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही नई मशीनें पहले के मुकाबले सामान की जल्दी स्कैनिंग भी करेंगी। नोएडा के सेक्टर-15 में रहने वाले राकेश वर्मा दिल्ली के बाराखंबा रोड़ पर एक नीजी कंपनी में काम करते हैं। इनका कहना है कि मेट्रो में सफर करने के दौरान स्कैनिंग मशीन बहुत धीरे स्कैन करती है। जिसके चलते कई बार लोगों को अपने बैग का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब अगर मेट्रो में नए स्कैनर्स लगाए जा रहे हैं तो लाखों लोगों को इसका फायदा होगा।