नोएडा के सेक्टर-15 स्थित मेट्रो स्टेशन पर एक युवती पहुंची और नो एंट्री के रास्ते मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने प्रयास करने लगी। सीआईएसएफ सख्त निर्देश हैं कि वह नशे में धुत यात्रियों को परिसर में न घुसने दें, सीआईएसएफ को कानून की नजर में पुरुष और महिला समान हैं। ऐसे में नशे में धुत महिला को मेट्रो में नहीं घुसने दिया गया। जिस पर युवती चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी से बहस करने लगीं और हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने सीआर्इएसएफ के जवानों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। उसने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। जिसके बाद सीआर्इएसएफ जवानों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।