पंडित जी बताते हैं कि दशहरा को सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में जाना जाता है। कारण, इस दिन मां दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के लिए प्रस्थान करती हैं और इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। इसके अलावा इसी दिन कुबेर ने स्वर्ण की वर्षा कर धरती वासियों को धन धान्य से खुशहाल बनाया था। इन सभी कारणों के चलते दशहरे के दिन पूरे साल को खुशहाल और धन धान्य से परिपूर्ण बनाया जा सकता है। इसके लिए लोग सदियों से कुछ आसान से उपाय करते आए हैं।