नोएडा। कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकंप (Earthquake in Delhi-NCR) के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजकर 46 मिनट पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भूंकप (Earthquake) के झटके महसूस किए हैं। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 3.5 मापी गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।