दरअसल, रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमर सिंह शुक्रवार की आधी रात जनपद में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने के लिए बिना किसी को सूचना दिए अपने एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल पर सड़कों पर निकल लिए। जिलाधिकारी ने शहर के ज्वाला नगर, अजितपुर, कोसी नदी पुल, मिस्टन गंज, शाहबाद गेट आदि इलाके में करीब दो घंटे तक मोटरसाइकिल से निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसी को भी अपनी पहचान नहीं बताई और जिन जगहों पर चेकिंग में लापरवाही बरती जा रही थी, वहां के नाम फीड कर लिए।