1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार के अंदर छूट जाए चाबी तो इस तरह एक मिनट में दरवाजे करें अनलॉक

इन उपायों से आप बिना कांच तोड़े ही बस एक मिनट के अंदर कार का दरवाजा खोल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 May 2018, 7:09 PM IST

car

कार के अंदर छूट जाए चाबी तो इन ट्रिक से एक मिनट में दरवाजे करें अनलॉक

नोएडा। आए दिन खबरें आती रहती हैं कि कार अनलॉक नहीं होने के कारण मासूमों की दम घुटने से मौत हो गई। जिसके चलते लोग अब बच्चों को कार में अकेला नहीं छोड़ते। वहीं लोगों को कई बार संशय भी रहता है कि किस कारण आखिर कारों के लोक अनलॉक नहीं हो पाते। लेकिन आज हम नोएडा की सेंट्रल कार मार्केट स्थित ऑटो वर्ल्ड के संचालक इकबाल द्वारा बताए गए उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके मदद से आप बिना कांच तोड़े ही बस एक मिनट के अंदर कार का दरवाजा खोल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अगर आपको खाना है 'मैंगो फ्लेवर' समोसा तो यहां आईए, मिलेंगे 28 प्रकार के समोसे

दरअसल, अक्सर लोगों के साथ होता है कि वह अपनी कार की चाबी कार के अंदर ही भूल जाते हैं और दरवाजा लॉक हो जाता है। इस स्थिति में आप आसानी से कार को अनलॉक कर सकते हैं और इसके लिए आपको कोई पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : अगर आप भी रहते हैं एसी में तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी

स्केल से करें अनलॉक

कार एक्सपर्ट इकबाल बताते हैं कि दरवाजा लॉक हो जाने की स्थिति में सबसे पहले एक स्टील की बड़ी स्केल (फुट्टा) लें और उसे छोड़ा सा मोड़ दें। फिर इसे कार के शीशे की तरफ से कार के लॉक तक नीचे धकेलें। ऐसा करने से बस कुछ ही मिनट में कार का लॉक खुल जाएगा। दरअसल, स्केल से जैसे ही लॉक टच होगा तो कार का लॉक खुल जाएगा। वहीं अगर कार में बच्चा बंद भी हो जाता है तो इस तरह उसे कुछ ही मिनटों में बाहर निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस बैंक में है अकाउंट तो फ्री में मिलेंगे पांच लाख रुपये, फायदा लेने के लिए तुरंत करें ये काम

फीते के इस्तमाल से करें अनलॉक

फीते के एक सिरे को दूसरे में फंसाएं और फिर बीच में एक उंगली की जगह छोड़ कर गांठ बांध दें। इसके बाद उसे दरवाजे के किनारे धीरे-धीरे उसे डालें और कोशिश करें। इससे वह लॉक में फंस जाएगा और फिर उसे ऊपर की तरफ खींचें। इससे दरवाजा खुल जाएगा।