1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन एनकाउंटर पर योगी सरकार की पुलिस, ताबड़तोड़ फयारिंग में दो बदमाश घायल

पुलिस एकाउंटर में गोली लगाने दो बदमाश घायल, नौ एमएम पिस्टल व एक तमंचा और बाइक बरामद, लूट के हैं आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 26 May 2018, 9:11 AM IST

noida

मिशन एनकाउंटर पर योगी सरकार की पुलिस, ताबड़तोड़ फयारिंग में दो बदमाश घायल

नोएडा। अपराधी कितने भी शातिर क्यों ना हो वो पुलिस की नजर से बच नहीं सकते। नोएडा पुलिस और बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ इस बात की तस्दीक करती है। जहां सेक्टर सेक्टर-62 के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को धर दबोचा। दोनों बदमाश में से एक गाजियाबाद और दूसरा बागपत का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें : इस इंजेक्शन का हो रहा था गलत जगह इस्तेमाल, ड्रग्स विभाग के छापे में हुआ खुलासा

मुठभेड़ बीती शाम की है जब सेक्टर 62 के एनआईबी पुलिस चौकी के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक को रुकने का इशारा किया लेकिन दो बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। कुछ अंदेशा होने पर पुलिस ने भी उनका पीछा किया और जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें : आज इन पांच राशि वालाें के लिए अनुकूल समय, आईए जाने आज का राशिफल

पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों की शिनाख्त बागपत निवासी आस मोहम्मद और गाजियाबाद के डासना आजाद ऊर्फ चीनी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक एक बदमाश नोएडा गाजियाबाद और हापुड़ से वाहन चोरी में कई बार जेल जा चुका है। जबकि दूसरा वर्ष 2016 में एक इंजीनियर को लिफ्ट देकर लूटपाट और हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका है। पुलिस बदमाशों के और आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। दोनों के पास से नौ एमएम पिस्टल और एक तमंचा के साथ ही बाइक बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें : उपचुनाव पर देवबंदी उलेमा का बड़ा ऐलान, इस प्रत्याशी को वोट देकर जीताने की कर दी अपील

डीएसपी राजीव ने वारदात कि जानकारी देते हुये बताया कि सेक्टर-58 पुलिस एनआईबी पुलिस चौकी के आसपास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो बदमाश सेक्टर-62 की तरफ भागने लगे। जिसके बाद उनमें मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में एक-एक गोली लगी और दोनों मौके पर ही पकड़े गए। घायलों को पुलिस टीम ने तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें : उपचुनाव में आसान नहीं होगी विपक्ष की राह, दूध का जला छाछ भी फूंक कर पीता है, बीजेपी इस चक्रव्यूह से गठबंधन के अरमानों पर फेर सकती है पानी