
Symbolic Photo of Deatgh
नोएडा. ( noida ) इंजीनियरिंग के एक छात्र ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगा ली। छात्र का शव फ्लैट में ही फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पूरे फ्लैट की छानबीन करने के साथ-साथ आस-पास के लोगों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी है।
मूल रूप से बुलंदशहर के शिकारपुर का रहने वाला राहुल शर्मा नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीटा-2 के जनता फ्लैट में रहता था। शुक्रवार को फ्लैट के अंदर ही इसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छात्र ने फांसी ( Suicide ) क्यों लगाई ? इस बारे में अभी छानबीन की जा रही है। पुलिस को प्राथमिक पड़ताल में सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उधर घटना के बाद से छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Updated on:
20 Aug 2021 11:31 pm
Published on:
20 Aug 2021 11:30 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
